हमारे प्राचीन भारत में कई दोषो को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताये गए है जिनमे से एक है घर में घोड़े की नाल लगाना | आइये जानते है क्या फायदे है इसके और इसे कैसे प्रयोग करना चाहिए -
वास्तुदोष दूर करने के लिए -
घर में वास्तुदोष दूर करने के लिए घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए | इससे वास्तु संबंधी दोष दूर होते है और सुख समृद्धि बनी रहती है | यह अंग्रेजी के U आकर का होता है | और यह घिसा हुआ होना चाहिए अर्थात घोड़े के पैर में बहुत समय तक लगा हो तभी यह उचित फल प्रदान करेगा |
शनि कृपा प्राप्ति के लिए -
शनि देव का वाहन काला घोडा है इसलिए काले घोड़े की नाल लगाने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है | शनि ग्रह संबंधी दोष भी घोड़े की नाल लगाने से दूर हो जाते है |
बुरी नजर से बचने के लिए -
घोड़े की नाल बुरी नजर से घर को बचाये रखती है और घर की सुख समृद्धि बनी रहती है |
अदृश्य ताकतों से बचाव -
घोड़े की नाल लगाने से दैवीय कृपा प्राप्त होती है और घर से सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर रहती है |