August 9, 2024 Blog

Raksha Bandhan 2024: भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

भारतीय धार्मिक संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2024) श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह के बंधन में बांधता है, इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और रक्षा का बंधन बांधती है, जिसे राखी कहा जाता है।

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा पड़ रही है इसलिए इस बार आप सुबह राखी नहीं बांध पाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाए रखने के लिए शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी चाहिए, भद्रा काल में भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को है. पंचांग के अनुसार इस वर्ष भद्रा लगने के कारण राखी दोपहर 1:32 बजे के बाद बांधी जाएगी. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी सोमवार को सावन माह की शुक्ल पूर्णिमा को श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग और सौभाग्य व शोभन योग के संयोग में मनाया जाएगा। सावन माह की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त की देर रात 12:36 बजे तक रहेगी. 19 तारीख को स्नान, दान और व्रत दोनों की पूर्णिमा है। इस दिन बनारसी पंचांग के अनुसार भद्रा काल दोपहर 1:25 बजे तक रहेगा. मिथिला पंचांग के अनुसार यह दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा. इसके बाद ही बहन अपने भाई की कलाई पर स्नेह की राखी बांधेगी। शास्त्रों में भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने का विधान है। 

यह भी पढ़ें - Vinayak Chaturthi 2024: राशि अनुसार बप्पा को अर्पित करें ये चीजें 

raksha bandhan 2024
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त / Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat 
  • 19 को पूर्णिमा तिथि: देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक
  • भद्रा काल: सुबह से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक
  • शुभ मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से शाम 06 बजकर 27 मिनट तक
रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) पर भद्रा सुबह 5:53 बजे शुरू हो रही है, इसके बाद दोपहर 1:32 बजे तक रहेगी। यह भद्रा पाताल लोक में निवास करती है। रक्षाबंधन में राखी बांधने से पहले भद्रा काल का विचार जरूर किया जाता है, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधे राखी
  • मेष राशि: लाल, केसरिया या पीला रंग की राखी
  • वृष राशि: नीले रंग या चांदी की राखी
  • मिथुन राशि: हरे रंग की राखी
  • कर्क राशि: सफेद धागे या मोती से निर्मित राखी
  • सिंह राशि: गुलाबी, लाल या केसरिया रंग की राखी
  • कन्या राशि: सफेद या हरे रंग की राखी
  • तुला राशि: फिरोजी या जामुनी रंग की राखी
  • वृश्चक राशि: लाल रंग की राखी
  • धनु राशि: पीले रंग की राखी
  • मकर राशि: गहरे लाल रंग की राखी
  • कुंभ राशि: रुद्राक्ष से निर्मित राखी
  • मीन राशि: पीला या सफेद रंग की राखी
शुभ या मांगलिक कार्य भद्रा में करना वर्जित है

भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा भद्रा में अन्य कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित है। इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती है। भद्रा के उग्र स्वभाव के कारण ब्रह्माजी ने उन्हें पंचाग के महत्वपूर्ण भाग करण में स्थान दिया। रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और प्रसाद से पूजा करके मंत्रोच्चारण के साथ राखी बांधने (Raksha Bandhan 2024) से सदैव शुभता बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें - Vastu Tips in Hindi: आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये उपाय

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.