May 13, 2024 Blog

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

BY : Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Table of Content

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। इस बार गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) 14 मई को है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है कि इस दिन को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

Ganga Saptami 2024: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार गंगा सप्तमी 14 मई को है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है कि इस दिन को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। गंगा स्नान और मां गंगा की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय हो जाता है। इसके अलावा दान करने से भी कई गुना अधिक फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं गंगा सप्तमी पर क्या करें और क्या नहीं।

यह भी पढ़ें - Shukra Gochar 2024: अपने घर वृषभ में शुक्र करेगा प्रवेश, कर्क समेत 6 राशिवाले होंगे मालामाल

ganga saptami 2024
गंगा सप्तमी पर क्या करें / Ganga Saptami 2024
  • गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करनी चाहिए।  
  • श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में भोजन, वस्त्र और धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।  
  • गंगा में स्नान करते समय मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।  
  • इसके अलावा रामायण और गीता का पाठ करना कल्याणकारी होता है।  
गंगा सप्तमी पर क्या न करें / Ganga Saptami 2024
  • किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।  
  • व्रत के दौरान दिन में सोने से बचना चाहिए।  
  • तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।  
गंगा सप्तमी 2024 शुभ मुहूर्त / Ganga Saptami 2024 Shubh Muhurat 

पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मई को शाम 05 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मई को शाम 06:49 बजे होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में गंगा सप्तमी का त्योहार 14 मई को मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें - Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपाय से खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Author: Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Ankit Verma, an astrologer with 9+ years’ expertise, explains remedies like Ravivar ka Upay and grah shanti, empowering readers to overcome challenges and attract positivity, success, and balance.