April 5, 2024 Blog

StarzSpeak स्पेशल 05th April, 2024 Horoscope: आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

वृष राशिफल:

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मिथुन राशिफल:

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। 

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

कर्क राशिफल:

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

सिंह राशिफल:

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कन्या राशिफल: 

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। 

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

यह भी पढ़ें - Chaiti Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ शुरू होगी चैती छठ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खत्म होगा महापर्व

today horoscope
तुला राशिफल

सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

वृश्चिक राशिफल

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

धनु राशिफल

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

मकर राशिफल

दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

कुम्भ राशिफल

ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। 

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

मीन राशिफल

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। 

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

यह भी पढ़ें - Navratri 2024 Kalash Sthapana : 9 अप्रैल से शुरू हो रही है नवरात्रि, इस समय तक करें कलश स्थापना, नोट कर लें पूजा विधि