February 22, 2024 Blog

Falgun Vrat Festival 2024: इन दिन से शुरू हो रहा फाल्गुन का महीना, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार

BY : Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Table of Content

Vrat Tyohar 2024: जल्द ही हिंदी माह फाल्गुन शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही इन महीनों में होली, महाशिवरात्रि, फुलैरा दूज आदि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए पढ़ते हैं फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची के बारे में।

Falgun Festival list 2024: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार कैलेंडर की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत और त्योहारों का इंतजार भी शुरू हो जाता है। त्योहारों के प्रति लोगों में एक अलग ही उत्साह होता है, क्योंकि त्योहार एक ऐसा समय होता है जब लोग अपनी सभी समस्याओं को भूलकर अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानें तारीख, महत्व और सरल पूजा विधि

FALGUN VRAT FESTIVAL
फाल्गुन माह की शुरुआत (Falgun Month 2024)

फाल्गुन मास की प्रतिपदा तिथि शाम 05:59 बजे शुरू होगी. जबकि प्रतिपदा तिथि 25 फरवरी को रात 08:35 बजे तक रहने वाली है. ऐसे में फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी, रविवार से मानी जाएगी।

फाल्गुन के प्रमुख व्रत-त्योहार (Falgun Festivals 2024 List)

  • 28 फरवरी, बुधवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी  (भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित तिथि)
  • 3 मार्च, रविवार - भानु सप्तमी (इस तिथि पर भगवान सूर्यदेव की पूजा वरुण रूप में की जाती है)
  • 4 मार्च, सोमवार - जानकी जयंती (जानकी जयंती के दिन को माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसे सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है)
  • 6 मार्च, बुधवार - विजया एकादशी ( एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है)
  • 8 मार्च, शुक्रवार - महाशिवरात्रि, ( पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी दिन फाल्गुन मासिक शिवरात्रि, शुक्र प्रदोष व्रत भी किया जाएगा)
  • 10 मार्च, रविवार - फाल्गुन अमावस्या
  • 12 मार्च, मंगलवार - फुलैरा दूज (फाल्गुन में फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है)
  • 13 मार्च, बुधवार - विनायक चतुर्थी
  • 14 मार्च, गुरुवार - मीन संक्रांति ( इस दिन सूर्य का प्रवेश मीन राशि में होने जा रहा है)
  • 17 मार्च, रविवार - होलाष्टक का प्रारंभ
  • 20 मार्च, बुधवार - आमलकी एकादशी
  • 22 मार्च, शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत
  • 24 मार्च, रविवार - फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन
  • 25 मार्च, सोमवार - फाल्गुन पूर्णिमा, होली, चंद्र ग्रहण (होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, एक-दूसरे को रंग लगाकर यह पर्व मनाया जाता है)

यह भी पढ़ें - Why Mahashivratri is Celebrated: इस दिन होगा मासिक शिवरात्रि का पारण, जानें तिथि और पूजा नियम
Author: Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.