October 30, 2023 Blog

StarzSpeak स्पेशल (30th October, Horoscope) : आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी सराहना मिलेगी। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

वृष राशिफल:

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

मिथुन राशिफल:

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

कर्क राशिफल:

क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

सिंह राशिफल:

लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

कन्या राशिफल:

बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

यह भी पढ़ें - लक्ष्मी जी की पूजा से मिलेगा विशेष फल : Laxmi Aarti
today horoscope
तुला राशिफल:

दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

वृश्चिक राशिफल:

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

धनु राशिफल:

आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

मकर राशिफल:

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

कुम्भ राशिफल:

दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

मीन राशिफल:

सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। 

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

यह भी पढ़ें - Laxmi Chalisa: शुक्रवार के दिन जरूर पढ़ें श्री लक्ष्मी चालीसा, जीवन में सुख-संपत्ति की कभी नहीं होगी कमी