October 6, 2023 Blog

StarzSpeak स्पेशल (06th October, Horoscope) : आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

सेहत बढ़िया रहेगी। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

वृष राशिफल:

बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मिथुन राशिफल:

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। 

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

कर्क राशिफल:

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

सिंह राशिफल:

शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कन्या राशिफल:

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

यह भी पढ़ें - Vivah Muhurat 2023: नवंबर-दिसंबर में विवाह और गृह प्रवेश के 10 शुभ मुहूर्त, यहां देखें समय दिन तारिख

Today horosocpe
तुला राशिफल:

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

वृश्चिक राशिफल:

अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। 

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

धनु राशिफल:

ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज़्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को ख़त्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मकर राशिफल:

आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कुम्भ राशिफल:

आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी।

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

मीन राशिफल:

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

यह भी पढ़ें - Shiv Chalisa: सोमवार के दिन जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, आपके सभी दुख-दर्द होंगे दूर