May 31, 2017 Blog

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 9 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 9 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

अंक 9 के व्यक्ति वे है जिनका जन्म महीने की 9,18 एवं 27 तिथि को हुआ है |अंक विज्ञान के अनुसार इनमे निम्न गुण होते है -

चारित्रिक विशेषताएं -

अंक 9 के व्यक्तियों का जीवन संघर्ष पूर्ण ही रहता है | ये जो पाना चाहते है उसके लिए इन्हे संघर्ष करना पड़ता है | और अंत में अपनी दृण इक्छा शक्ति के आधार पर सफलता प्राप्त करते है |

ये अत्यधिक क्रोधी ,स्वतंत्र एवं खुद्दार होते है | ये अत्यधिक साहसी एवं कुशल नेता होते है |कभी कभी ये अत्यधिक अधिकार जताते है और अनेक विरोधी बना लेते है |अधिक भावुक होने के कारण इन्हे परेशानिया उठानी पड़ती है |

पारिवारिक जीवन में भी इन्हे अनेक परेशानियों व लड़ाइयों का सामना करना पड़ता है | इन्हे किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं . ये स्वयं को कुछ अधिक ही भला समझते है | ये सदैव मुख्य भूमिका निभाने के इक्छुक होते है |

ये अपने जीवन में दुर्घटना या ऑपरेशन्स से शायद ही बच पाते है | ये कुशल व्य्वश्थापक होते है | यदि इन्हे स्वतंत्रता न मिले तो ये जल्द ही निराश हो जाते है |

इनकी मित्रता अंक 3 व् अंक 6 के लोगो से अच्छी होती है |

महत्वपूर्ण कार्यो को क्रियान्वित करने का शुभ समय -

अंक 9 के व्यक्तियों को अपने कार्य 9 , 18 एवं 27 को ही क्रियान्वित करना चाहिए | इसके अतिरिक्त इनके लिए 21 मार्च से 27 अप्रैल के मध्य का समय शुभ रहता है |

शुभ दिन -इस अंक के व्यक्तियों के लिए मंगलवार , गुरूवार व शुक्रवार के दिन अत्यंत लाभकारी होते है |

शुभ रंग :- लाल व इसके सभी शेड्स इनके शुभ रंग है |

शुभ रत्न :- इन्हे रूबी , गार्नेट , व रत्नमणि पहनना चाहिए |