जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 3 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ
अंक 3 के व्यक्ति वे है जिनका जन्म महीने की 3,12,21 एवं 30 तिथि को हुआ है .अंक विज्ञान के अनुसार इनमे निम्न गुण होते है -
चारित्रिक विशेषताएं ->
अंक ३ का गृह स्वामी वृहस्पति है | अंक 3 के व्यक्ति बहुत महत्वकांक्षी होते है | इन्हे अधीनस्त होकर रहना पसंद नहीं | इनका मुख्य उद्देश्य उन्नति एवं दुसरो पर नियंत्रण रखना है |ये अनुशासित एवं व्यवस्थित रहना पसंद करते है .ये विश्वसनीय एवं कर्त्तव्यनिष्ठ होते है | ये शीघ्रता से आदेशों का पालन करते है स्वयं भी ऐसा ही चाहते है | ये कभी कभी तानाशाह प्रवत्ति के हो जाते है | अंक 3 के व्यक्तियों का अंक 6 और अंक 9 वालो से सही तालमेल बैठता है |
महत्वपूर्ण कार्यो को क्रियान्वित करने का शुभ समय -
अंक 3 के व्यक्तियों को अपने कार्य 3,12,21 एवं 30 को ही क्रियान्वित करना चाहिए .इसके अतिरिक्त इनके लिए 19 फरवरी से 27 मार्च तथा २1 नवम्बर से 27 दिसंबर का समय इनके लिए शुभ रहता है |
शुभ दिन -इस अंक के व्यक्तियों के लिए वृहस्पतिवार , शुक्रवार एवं मंगलवार के दिन अत्यंत लाभकारी होते है |
शुभ रंग - बैगनी ,गुलाबी ,नीले एवं लाल रंग के सभी शेड्स इनके शुभ रंग है |
शुभ रत्न - इस अंक के व्यक्तियों को बिल्लौर एवं नीलमणि रत्न धारण करने चाहियें
Dr. Arjun Shukla, a tarot expert with 10+ years’ experience, offers intuitive guidance through tarot symbolism, helping individuals find clarity, direction, and confidence in life’s challenges.