जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 2 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ
अंक 2 के व्यक्ति वे है जिनका जन्म महीने की 2,11,20 एवं 29 तिथि को हुआ है .अंक विज्ञानं के अनुसार इनमे निम्न गुण होते है -
चारित्रिक विशेषताएं ->
अंक 2 का अंक चंद्र गृह का सूचक है , अंक 2 के व्यक्ति स्वभाव से ही विनम्र ,कल्पनाशील , कला के प्रेमी , और रोमांटिक होते है | ये खोजी होते है , किन्तु अपने विचारो को क्रियान्वित नहीं कर पाते है , इनके गुण शारीरिक अपेक्षा बौद्धिक रूप से अधिक प्रदर्शित होते है | ये जल्दबाज ,चंचल होते है और इनमे निरंतरता और आत्मविश्वाश की कमी होती है | ये बहुत संवेदनशील होते है और इनको सुख सुविधा न मिले तो जल्दी ही निराश और हताश हो जाते है |
अंक 2 के व्यक्तियों का अंक 1 और अंक 7 वालो से सही तालमेल बैठता है |
महत्वपूर्ण कार्यो को क्रियान्वित करने का शुभ समय -
अंक 1 के व्यक्तियों को अपने कार्य 2,11,20 एवं 29 को ही क्रियान्वित करना चाहिए .इसके अतिरिक्त इनके लिए 20 जून से 27 जुलाई का समय इनके लिए शुभ रहता है |
शुभ दिन -इस अंक के व्यक्तियों के लिए रविवार सोमवार और शुक्रवार के दिन अत्यंत लाभकारी होते है |
शुभ रंग - हलके हरे से लेकर गहरे हरे रंग के सभी शेड्स ,क्रीम , सफेद इनके शुभ रंग है | इन्हे बैगनी , काला और गहरे लाल रंग से बचना चाहिए |
शुभ रत्न - इस अंक के व्यक्तियों को मोती , चंद्र रत्न , पिलहरित रत्न और हरितमादि रत्न धारण करने चाहियें |