जानिए 2020 के वार्षिक राशिफल में क्या है आपके लिए ख़ास

जानिए 2020 के वार्षिक राशिफल में क्या है आपके लिए ख़ास

By: Amit khare

2019 का अंत नजदीक है और आप जल्द ही नए वर्ष यानी कि 2020 में प्रवेश कर जायेंगे। नए साल के आते ही हम यह कयास लगाना शुरू कर देते हैं कि यह साल हमारे लिए कैसा रहेगा? हमें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? करियर किस दिशा में जाएगा? स्वास्थ्य कैसा रहेगा? आदि। निश्चित हम अपना भविष्य तो नहीं बदल सकते पर ज्योतिष शास्त्र में पारंगत विद्वानों द्वारा दिए गये इस राशिफल के आधार पर आने वाली समस्याओं का समाधान जरुर कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसा है आपका वार्षिक राशिफल-

मेष राशि-

इस वर्ष आपके द्वारा की गयी कड़ी मेहनत आपको मनवांछित फल दिलाएगी। धन सम्बन्धी लाभ होगा। वर्ष के प्रारंभ में नए क्षेत्रों में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। हालाँकि स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें हो सकती हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। वर्ष के तीसरे माह के अंत में गुरु ब्रहस्पति आपके भाग्य पर मेहरबान होंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। सूर्य मंत्र का जाप करें।

करियर: छात्रों के लिए यह साल बहुत अनुकूल है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। एक दूसरे की इच्छाओं को समझेंगे। पार्टनर के साथ विवाह का योग भी है।


वृष राशि-

व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए पौष्टिक आहार लें। किसी भी तरह के मतभेद से बचने का प्रयास करें। ग्रहों के योग के अनुसार आपको कईं तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी मेहनत और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से हर चुनौती से निपट लेंगे। आर्थिक उतार-चढ़ाव से बचने के लिए धन का सोच समझकर इस्तेमाल करें। गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करें

करियर: छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का योग है। प्रमोशन मिलेगा। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

लव लाइफ: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों की मुलाकात होगी।

मिथुन राशि-

पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। मई माह में मंगल आपकी राशि में प्रवेश करेगा जिससे कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी। हर कार्य सावधानी से करें। शिवजी की पूजा करें। गणेश मन्त्रों का जाप करें।

करियर: छात्र-छात्राओं के लिए यह वर्ष सबसे अच्छा रहेगा। आपकी जरा सी मेहनत आपको आपके मुकाम पर पहुँचा सकती है। मन शांत रहेगा।

लव लाइफ: अपने प्रेमी-प्रेमिका से किसी भी तरह की नोक-झोंक से बचें। विवाह का योग बन रहा है। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। रिलेशनशिप में संतुलन बनायें रखें।

कर्क राशि-

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। खर्च बढ़ेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूचि बढ़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। शिवजी की आराधना करें। कुलदेवता की पूजा करें।

करियर: छात्र-छात्राओं को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में नाम होगा।

लव लाइफ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस राशि के जातकों के प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपने साथी से प्यार से पेश आयें।

सिंह राशि-

कारोबार में मुनाफा होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धन लाभ होगा। शेयर बाज़ार में लाभ होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। खाने पीने की आदत बदलें। योग और प्राणायाम की मदद से स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।

करियर: करियर बनाने की दिशा में काम करने के लिए यह वर्ष उत्तम होगा। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन से पहचान मिलेगी। सिविल सर्विस की तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी।

लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं इसलिए किसी भी वाद-विवाद में ना उलझें। साथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि-

धन हानि हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करना पड़ेगा। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि व्यवसाय करते हैं तो लाभ होगा। एकाग्रता बनायें रखें। दोस्तों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। गरीबों को दान करें। हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।

करियर: नौकरी लगने के योग बनेंगे। एक नयी शक्ति का प्रवाह होगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। उच्च शिक्षा के लिए स्थानांतरण करना पड़ सकता है।

लव लाइफ: यदि आप सिंगल हैं तो आपको आपका पार्टनर मिल सकता है। संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि-

परिवार एवं मित्रों का साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में इजाफ़ा होगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। घर की मरम्मत में धन खर्च होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं। गणेश जी की आराधना करें।

करियर: छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी लग सकती है।

लव लाइफ: साथी के साथ सम्बन्ध मधुर बनायें रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। साथी को समय दें। उपहार देकर मनाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि-

संतान प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में मुनाफा होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन निवेश करने में सावधानी से करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। परिवार के झगड़ों को अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। सामान्य भोजन का सेवन करें। तनाव से बचने का प्रयास भी करें। हनुमान जी की आराधना करें। गुरु मन्त्र का जाप करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिक्षा में पैसा खर्च होगा। सफलता मिलेगी।

लव लाइफ: आपका रिलेशनशिप शानदार रहेगा। नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि-

करियर, बिज़नेस आदि के फैसले लेने में एहतियात बरतें। आत्मचिंतन करने से कईं समस्याएँ हल होंगी। पेट की बीमारी से सामना हो सकता है। आपकी सूझ-बूझ से फैसले आपके पक्ष में आयेंगे। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है। विष्णु जी का पाठ करें।

करियर: कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। प्रमोशन हो सकता है।

लव लाइफ: जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में किसी से प्यार हो सकता है।

मकर राशि-

आर्थिक उतार-चढ़ाव हो सकता है। नए क्षेत्र में निवेश से लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। कुल-मिलाकर आपके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

करियर: छात्र अपनी कड़ी मेहनत से नए कीर्तिमान रचेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि-

व्यवसाय में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। जलयात्रा के योग हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं। शिवजी की आराधना करें।

करियर: नौकरी लगने की संभावनाएं हैं। करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

लव लाइफ: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाह का योग है। पुराना साथी लौट कर आ सकता है।

मीन राशि-

धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। हालाँकि वर्ष में मध्य के महीनों में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। पुरानी संपत्ति बेचने का योग है। बुजुर्गों की सेवा में समय व्यतीत करें। घी के दीपक जलाएं। भगवान विष्णु की आराधना करें।

करियर: नौकरी में बदलाव नहीं होगा। जो छात्र प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।

लव लाइफ: नये लोगों से मुलाक़ात होगी। रिलेशनशिप को सीरियसली लें। साल के तीसरे महीने में विवाह हो सकता है।