तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है I इस राशि का सिंबल तराजू हैं, बिलकुल अपने सिंबल की तरह ये लोग बहुत संतुलित होते है I देखने में सुन्दर और आकर्षित व्यक्तित्व के होते हैं I इस राशि के जातकों को सुन्दर चीज़ों से लगाव होता है और कला, संगीत में अधिक रूचि रखते है I इन्हे ख़ूबसूरत जगहों पर घूमने का बहुत शौक होता है I
इस राशि के जातक शांतिप्रिय व निष्पक्ष होते है, अकेले रहना और खाली बैठना पसंद नहीं करते, हमेशा किसी न किसी कार्य में अपने आप को बिजी रखते है I अच्छी पुस्तके पढ़ना पसंद करते है और दिलचस्प लोगो से ज़्यादा प्रभावित होते है I इन्हे ज़्यादा बात करना पसंद नहीं होता I
तुला राशि के लोग न्याय पसंद करने वाले होते है इसीलिए संतुलन बना कर रखते हैं, अन्याय बर्दाश नहीं कर सकते, यह कार्य मिलकर करना पसंद करते हैं, अकेले कार्य करने से बचते हैं I तुला राशि वाले नेता हो सकते हैं, इस राशि के जातक राजनीती, इंजीनियर, डिज़ाइनर और संगीत का व्यवसाय अपना सकते हैं I
अधिक दोस्त बनाना पसंद करते हैं, स्वार्थी नहीं होते, सबके बारे में सोचते हैं I अपने दिमाग का अच्छा उपयोग करते हैं I विनम्र होते हैं तथा झगडे से दूर रहते हैं I इस राशि के जातक ईश्वर में आस्था रखने वाले होते हैं, धार्मिक विचारो के होते हैं और साधू संतो की संगति इन्हे अच्छी लगती हैं , इन्हे शास्त्रों का ज्ञान होता हैं I
प्रेम क मामले में तुला राशि वाले व्यक्ति बहुत गंभीर होते हैं , अपने जीवन साथी से बहुत प्यार करते हैं I इन्हे अपने घर और सम्पति से बहुत लगाव होता हैं, ये कोई भी कार्य बहुत सोच समझकर करते हैं, ये लोग कोई भी निर्णय बहुत जल्दी ले लेते हैं और अधिकतर इनके निर्णय सही निकलते हैं I
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.