May 16, 2017 Blog

मेष राशि

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखक: सोनू शर्मा

मेष राशि

मेष राशि का राशि चक्र में पहला स्थान होता हैं, इसका स्वामी मंगल होता हैं, मंगल के मालिक होने के  कारण यह जातक बलवान होता हैं I इनमें रोगों से लड़ने की क्षमता अधिक होती हैं, बीमार कम ही पड़ते हैं I इस राशि के लोगों का पाचन तंत्र कमज़ोर होता हैं I यह अग्नि तत्त्व की राशि है। मेष राशि वाले ओजस्वी, दबंग, साहसी होती हैं I इनकी इच्छा शक्ति  मजबूत होती हैं, जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं I कठिनाइयों का सामना करने से घबरातें नहीं I मेष राशि वाले दुबले पतले होती हैं I इनका कद मध्यम होता हैं, इनके बाल कम होते हैं, इनके घुटने दुर्बल होती हैं I ये अधिक बोलने वाले तथा बुद्धिमान होते हैं I इन राशि वालों में कुछ अवगुण भी होती हैं, यह बहुत जल्दी उतावले हो जाते हैं I इनका स्वाभाव गुस्सा करने वाला होता हैं I यह जातक आरामदायक कपड़े पेहेनना पसंद करते हैं I इनमें लीडरशिप क़्वालिटीज़ यानि नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती हैं I शारीरिक खेल में रूचि रखते हैं I  मेष राशि के जातक प्रेम पसंद करते हैं I ये मज़बूत रिश्ता बनाने में यक़ीन रखते हैं, इनके मित्रों की  संख्या अधिक होती हैं, ये बहुत महत्वकांक्षी होते हैं I चुनौतियों का सामना आसानी से कर लेते हैं I मेष राशि वाले किसी भी कठिन काम को करने के लिए सदा उत्साहित रहते हैं I किसी परेशानी या दबाव में भी ये सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं I मेष राशि के व्यक्तियों के लिए 9 अंक और 9 अंक की श्रृंखला शुभ होती । मंगल ग्रह से निकट संबंध होने के कारण, इस राशि के व्यक्तियों के लिए दिन मंगलवार शुभ होता है, और गुरुवार तथा रविवार भी शुभ होते हैं, तथा शुक्रवार का दिन इनके लिए अशुभ होता है ।

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.