May 30, 2018 Blog

इन अक्षरों के लोग होते है परफेक्ट पार्टनर!

BY : Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

                   कहते है की जोडिया भगवान स्वर्ग में बनाते है | जब दो लोग मिलते है तो वो एक दुसरे के प्रति आकर्षण महसूस करते है | ज्योतिष के अनुसार  लोग अपने नाम और जन्म के आधार पर ही एक दुसरे से आकर्षित होते है | उनके स्वभाव और विचार एक दुसरे से मिलते है जिसके आधार पर वो एक दुसरे से आकर्षित होते है | आज हम जानते है की कौन कौन से लोग एक दुसरे के लिए होते है परफेक्ट -


S और R नाम वाली जोडिया -

  ये दोनों नामो वाले लोग जब भी एक दुसरे से मिलते है तो एक दुसरे से आकर्षित होते है | ये दोनों एक दुसरे की भावनाओ का पूरा ख्याल रखते है | ये एक दुसरे को प्रसन्न रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है | इनमे कभी भी जलन या प्रतियोगिता की भावना जन्म नहीं लेती | ये जीवन भर एक दुसरे से किये अपने वादे को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते |


A और R नाम की जोडिया -

         यह जोड़ी एक दुसरे के प्रति समर्पित जोड़ी है | यह जोड़ी जीवन में एक दुसरे को पूरा सम्मान और प्यार देती है | ये दोनों ही एक दुसरे को खुश करने के लिए स्वयं की खुशियों का त्याग करने को भी तैयार रहते है इनमे एक दुसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने की अद्भुत क्षमता होती है | इन्हे एक दुसरे के साथ ही शुकुन और प्यार का अहसास होता है ये एक दुसरे को जितना समझते है शायद ही किसी और के साथ इतने प्रेम और विश्वास से रह पाए |


N और S नाम की जोडिया -

       यह जोड़ी भी स्वर्ग में बनी एक जोड़ियों में से एक मानी जाती है | ये एक दुसरे के प्रति ईमानदार एवं विश्वसनीय होते है ये एक दुसरे का साथ जीवन भर निभाते है | ये सदैव एक दुसरे के निर्णयों में एक दुसरे का पूरा साथ निभाते है | ये एक दुसरे के ह्रदय में निवास करते है और एक दुसरे को कभी धोखा नहीं देते | ये दुसरे को सच्चे दिल से प्रेम करते है |


A और S नाम की जोडिया -

           इस नाम की जोड़ी अगर बनती है तो वह जीवन भर एक दुसरे का साथ निभाती है | ये एक दुसरे की छोटी से छोटी बात को भी इतनी अच्छी तरह समझते है की इनमे कभी झगड़े होते ही नहीं या छोटी मोटी प्यार  भरी तकरार ही होती है जो उनके प्यार को गहरा करती है | ये एक दुसरे से काफी गहरा प्रेम करते है | इनका प्रेम ही इनके जीवन जीने की वजह बन जाता है | यह एक परफेक्ट जोड़ी है |


A और P नाम की जोडिया -

             यदि इस नाम की जोड़ी बनती है तो वे एक दुसरे को पर पूर्ण विश्वास करते है | इनके मध्य शंका एवं दूरी की कोई गुंजाइश नहीं होती है | इनके प्रेम को कम करने या इनके बीच शंका पैदा करने के विषय में सोचना व्यर्थ है | ये एक दुसरे के प्रति विश्वसनीय एवं वफादार होते है | कोई भी इनके इस मजबूत रिश्ते को तोड़ नहीं सकता | ये एक दुसरे का विरोध कभी नहीं करती और एक दुसरे का ख्याल रखती है |
Author: Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Dr. Arjun Shukla, a tarot expert with 10+ years’ experience, offers intuitive guidance through tarot symbolism, helping individuals find clarity, direction, and confidence in life’s challenges.