May 3, 2018 Blog

इस वर्ष ये राशिया होंगी सबसे अधिक शक्तिशाली!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका: रजनीशा शर्मा


इस वर्ष कुछ राशियों को अधिक लाभ प्राप्त होने वाला है | यह वर्ष कुछ राशियों की शक्ति में बढ़ोत्तरी करने वाला है | प्रति वर्ष कुछ ग्रह अधिक मजबूत स्थिति में होते है और वे संबंधित राशियों को इसका लाभ भी देते है आइये जानते है इस वर्ष किन ग्रहो के काम बिना किसी रूकावट के बनने वाले है -


मेष राशि -

मेष राशि का स्वामी मंगल है | मंगल इस वर्ष मजबूत स्थिति में है  | मंगल ग्रहो के सेनापति के रूप में जाना जाता है | नेतृत्व का गुण इनमे जन्मजात होता है मंगल इन्हे मेहनत से सफलता प्राप्त करने में मदद करता है | ये अपनी नेतृत्व क्षमता से जीवन में शक्तिशाली व्यक्तित्व की भूमिका निभाती है |


वृश्चिक राशि -

इस राशि का स्वामी मंगल होता है | इस कारण ये साहसी एवं ईमानदार होते है | जोखिम उठाने की इनमे अद्भुत क्षमता होती है | ये योजनाबद्ध तरीके से काम  करते है | अपने इन्ही गुणों के कारण ये जीवन में सफलता प्राप्त करते है |इस वर्ष मंगल इनके जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त्र करेगा और योजना को सफल बनाएगा |


मकर राशि -

शनि ग्रह न्याय और सतकर्मो के लिए जाना जाता है | शनि देव कर्मो का फल देने के लिए जाने जाते है | मकर राशि के स्वामी शनि देव है इस कारण ये लोग आत्मविश्वासी , ईमानदार  एवं मेहनती होते है शनिदेव की विशेष कृपा इन्हे प्राप्त होती है इस वर्ष शनि देव इनके सभी काम बनाने को तत्पर  है |


कुम्भ राशि -

इस राशि का स्वामी भी शनि है अतः इस वर्ष इस राशि के लोगो को भी विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है | ईमानदार एवं मेहनती लोगो का साथ शनि देव कभी नहीं छोड़ते है | ये अपने कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक पहुंचते है | इस राशि के लोग बुद्धिमान होते है |  ये अपनी प्रखर बुद्धि से सही योजनाबद्ध तरीके से सफलता प्राप्त करते है | ये हालातो को बहुत जल्दी भाप लेते है और अपनी बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करते है |
Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.