January 30, 2018 Blog

इस माघ पूर्णिमा पर करे ये उपाय और सभी चिंताओं से पाए  मुक्ति!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखक: सोनू शर्मा

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व है जिनमे पूर्णिमा को भगवान विष्णु एवं चंद्र के पूजन से जोड़ा जाता है | हर पूर्णिमा व्रत एवं भगवान विष्णु का पूजन करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है एवं नकारात्मकता घर से दूर रहती है | माघ पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से कई गुना फल कई प्राप्ति होती है | पापो का नाश होता है और साड़ी मनोकामनाएं पूर्ण होती है| व्यक्ति स्वर्ग का अधिकारी बनता है | कुछ लोग माघ के पूरे महीने पवित्र नदी स्थलों पर रह कर प्रतिदिन प्रातः काल स्नान , ध्यान करते है |

 

शुभ मुहूर्त - माघ पूर्णिमा  का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी 10 बज कर 22 मिनट से प्रारम्भ हो कर 31 जनवरी 6  बज कर 56 मिनट तक रहेगा |

 

1 - इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है अतः इस दिन ग्रहण में वर्जित कार्य ना करे |

2 - इस दिन खीर बना कर चन्द्रमा कई रौशनी में रखे और फिर उसे परिवार के साथ ग्रहण करे धन और स्वास्थ्य आपको अवश्य प्राप्त होगा |

3 - इस दिन भगवान विष्णु की कथा एवं व्रत करने से भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है | भगवान विष्णु के पूजन से निसंतान दम्पत्ति को शीघ्र ही संतान सुख प्राप्त होता है |

4 - वैसे तो हर दिन ही दान पुण्य एवं गौ सेवा करनी चाहिए किन्तु इस दिन गौ सेवा अवश्य करे भूखो को भोजन खिलाये एवं दान करे करे हर पूर्णिमा को ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते है और कुल की वृद्धि होती है |

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.