नवग्रह आरती

नवग्रह आरती

Starzspeak :

श्री नवग्रह आरती का महत्व ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। नवग्रहों का ध्यान रखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशी मिलती है। इस आरती के द्वारा नवग्रहों की क्रोधित दृष्टि सुधारी जाती है और उनसे आर्थिक समस्याओं, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं आदि से रक्षा मिलती है। इस आरती के बोल से नवग्रहों को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है और इससे जीवन में आने वाली मुश्किलों से निजात प्राप्त की जाती है।

aarti-detail

नवग्रह आरती
आरती श्री नवग्रहों की कीजै,
कष्ट,रोग,हर लीजै ।
 
सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर
जाकी कृपा कबहु नहिं छीजै।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
रुप चंद्र शीतलता लायें
शांति स्नेह सरस रसु भीजै।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
मंगल हरे अमंगल सारा
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
बुद्ध सदा वैभव यश लीये.
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो
 प्रगति सदा मानव पै रीझे।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
शुक्र तर्क विज्ञान बढावै
देश धर्म सेवा यश लीजे ।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
न्यायधीश शनि अति ज्यारे
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
राहु मन का भरम हरावे
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
 
स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै
पराधीनता मनहित खीजै ।
 
॥ आरती श्री नवग्रहों की कीजै ॥
॥ इति श्री नवग्रह आरती ॥