Desktop Special Offer Mobile Special Offer

ब्रह्मा जी आरती (Brahma Ji Aarti)

ब्रह्मा जी आरती

Starzspeak :

श्री ब्रह्मा आरती का महत्व ब्रह्माजी की पूजा एवं आराधना करने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह आरती ब्रह्माजी को समर्पित होती है जो उत्पत्ति के देवता माने जाते हैं। इस आरती के जरिए भक्त ब्रह्माजी को समर्पित होते हैं और उनकी कृपा से उन्हें ज्ञान, समृद्धि और सुख-शांति प्राप्त होती है। इस आरती में ब्रह्माजी की महिमा, उनकी शक्तियों और उनसे जुड़े मंत्रों का जिक्र होता है। इससे भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और वह सफलता के पथ पर अग्रसर होता है।

aarti-detail

श्री ब्रह्मा आरती
पितु मातु सहायक स्वामी सखा ,
तुम ही एक नाथ हमारे हो।
 
जिनके कुछ और आधार नहीं ,
तिनके तुम ही रखवारे हो ।
 
सब भॉति सदा सुखदायक हो ,
दुख निर्गुण नाशन हरे हो ।
 
प्रतिपाल करे सारे जग को,
अतिशय करुणा उर धारे हो ।
 
भूल गये हैं हम तो तुमको ,
तुम तो हमरी सुधि नहिं बिसारे हो ।
 
उपकारन को कछु अंत नहीं,
छिन्न ही छिन्न जो विस्तारे हो ।
 
महाराज महा महिमा तुम्हारी,
मुझसे विरले बुधवारे हो ।
 
शुभ शांति निकेतन प्रेम निधि ,
मन मंदिर के उजियारे हो ।
 
इस जीवन के तुम ही जीवन हो ,
इन प्राणण के तुम प्यारे हो में ।
 
तुम सों प्रभु पये “कमल” हरि,
केहि के अब और सहारे हो ।
 
॥ इति श्री ब्रह्मा आरती ॥