वास्तु में घर बनाने के अनेक नियम है | वास्तु के अनुसार घर में बेसमेंट को कभी शुभ नहीं माना गया है | फिर यदि आवश्यक लगे तो कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखे -
* बेसमेंट के आकर का विशेष ध्यान रखना चाहिए | बेसमेंट का आकार चतुर्भुजाकार होना चाहिए |
* घर के पूरे भाग में बेसमेंट ना बनाये |
* बेसमेंट की नियमित साफ़ सफाई का ध्यान अवश्य रखे | बंद पड़ा बेसमेंट आपकी उन्नति को सुख शान्ति को भी रोक देगा |
* बेसमेंट के दक्षिण में भरी सामान रखना चाहिए |
* बेसमेंट में एक भगवान रख कर नियमित पूजन एवं सफाई अवश्य करे |
* नीचे जाने के लिए सीढ़िया चौड़ी रखे और नीचे की चौड़ाई बढ़ते कर्म में ना रखे |
* बेसमेंट को छोटा और कम गहरा बनाये |
* बेसमेंट बीचोबीच में ना बनाये अर्थात प्लॉट हर कोने से सामन जगह छोड़ कर ना बनाये |
* बेसमेंट में कोशिश करे की सूर्य की रौशनी की भी व्यवस्था हो |
* बेसमेंट में हल्का रंग ही कराये |
* बेसमेंट को गोदाम की तरह ही इस्तेमाल करे | व्यापार में गोदाम की आवश्यकता पड़ती ही है इसे व्यापार के लिए इस्तेमाल करे और बंद ना रखे साफ़ सफाई अवश्य कराते रहे |