Guru Purnima 2024: गुरु हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से शिष्य के लिए सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। गुरु सही रास्ता दिखाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं इसलिए उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा सभी गुरुओं का सम्मान करने का एक शुभ दिन है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ों का भी पूजन करना चाहिए, ताकि उनके आशीर्वाद से जीवन में सफलता मिले।

इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। यह तिथि 20 जुलाई को शाम 5:59 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा.
गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान वेद व्यास की पूजा करें और अपने गुरु की मूर्ति स्थापित करें। इस दौरान उन्हें फूल, फल और मिठाइयां अर्पित करें। बाद में अपने गुरु मंत्रों का जाप करें। इस दौरान गुरु चालीसा का पाठ भी करें।
गुरु पूर्णिमा के दिन सभी लोगों को अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। यह दिन गुरु और शिष्य के बीच आस्था और आराधना का दिन है। ऐसे में शिष्य को अपने गुरु के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और चरण वंदन करना चाहिए। इस दौरान (Guru Purnima 2024) गुरु मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु ने महर्षि वेदव्यास को चारों वेदों का ज्ञान दिया था, इसलिए उन्हें संसार का प्रथम गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2024) का दिन गुरुओं की पूजा के लिए बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन गुरु की सेवा और आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में सफलता के योग बनते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की भी परंपरा है। इस दौरान आप भोजन का दान भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024 July: तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.