November 1, 2023 Blog

Vrat Tyohar 2023: करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, जानें- नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि

BY : STARZSPEAK

November Vrat Tyohar 2023: नवंबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ धनतेरस दिवाली लोक आस्था का महापर्व छठ देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह प्रमुख हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। इस वर्ष 29 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है।

November Vrat Tyohar 2023: कार्तिक का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, लोक आस्था का महापर्व छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह प्रमुख हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। इस वर्ष 29 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में गंगा स्नान करने का भी विधान है। साथ ही पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने से साधक द्वारा अनजाने में किए सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि जानते हैं-

यह भी पढ़ें - Vivah Muhurat 2023: नवंबर-दिसंबर में विवाह और गृह प्रवेश के 10 शुभ मुहूर्त, यहां देखें समय दिन तारिख

November Vrat Tyohar 2023

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार / November Vrat Tyohar

  • 31 अक्टूबर को मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत है। इस दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiva) की पूजा की जाती है।
  • 1 नवंबर को करवा चौथ है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
  • 1 नवंबर को ही वक्रतुण्ड संकष्टी (Sankashti Chaturthi 2023) चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।
  • 5 नवंबर को अहोई अष्टमी है। इस दिन राधा कुंड स्नान (Radha Kund Snan) भी है। यह पर्व अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 5 नवंबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) है। ये पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 09 नवंबर को रमा एकादशी (Rama Ekadasi) है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  • 10  नवंबर को धनतेरस (Dhanteras 2023) है। यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन खरीदारी की जाती है। इस दिन ही प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
  • 11  नवंबर को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) है। इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।
  • 12  नवंबर को दीपवाली (Diwali 2023) है। यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसके अलावा, काली पूजा, शारदा पूजा भी दिवाली तिथि पर है।
  • 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) है और 14 नवंबर को भाई दूज (Bhai Duj) है।
  • 16 नवंबर को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • 17  नवंबर को वृश्चिक संक्रांति (Vrischika Sankranti) है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 19 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व छठ (Chhath Puja 2023) है। इसकी शुरुआत नहाय खाय के दिन से होती है। इस वर्ष 17 नवंबर को नहाय खाय है, 18 नवंबर को खरना है। वहीं, 19 नवंबर को शाम का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन 20 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। 19 नवंबर को ही भानु सप्तमी है।
  • 20 नवंबर को गोपाष्टमी (Gopashtami 2023) है। वहीं, 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है और 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। इसके अलावा, 24 नवंबर को प्रदोष व्रत है और 25 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है। जबकि, 26 नवंबर को देव दिवाली है। इसके अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा है।  

यह भी पढ़ें - 
Chhath Puja 2023: छठ पूजा 2023 की तिथि, व्रत, कथा और प्रसाद के लाभ