कबीर दास के दोहे
Starzspeak :
॥ कबीर दास के दोहे ॥ मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा । तेरा तुझकौं सौंपता, क्या लागै है मेरा ॥ १ ॥ तूँ तूँ करता तूँ भया, मुझ मैं रही न हूँ । वारी फेरी बलि गई, जित देखौं तित तूँ ॥ २ ॥
॥ कबीर दास के दोहे ॥
मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा ।
तेरा तुझकौं सौंपता, क्या लागै है मेरा ॥ १ ॥
तूँ तूँ करता तूँ भया, मुझ मैं रही न हूँ ।
वारी फेरी बलि गई, जित देखौं तित तूँ ॥ २ ॥
मन के हारे हार हैं, मन के जीते जीति ।
कहै कबीर हरि पाइए, मन ही की परतीति ॥ ३ ॥
प्रेमी ढूँढ़त मैं फिरूँ, प्रेमी मिलै न कोइ ।
प्रेमी कूँ प्रेमी मिलै तब, सब विष अमृत होइ ॥ ४ ॥
साँच बराबरि तप नहीं, झूठ बराबर पाप ।
जाके हिरदै साँच है ताकै हृदय आप ॥ ५ ॥
जिस मरनै थै जग डरै, सो मेरे आनंद ।
कब मरिहूँ कब देखिहूँ, पूरन परमानंद ॥ ६ ॥
कबीर कुत्ता राम का, मुतिया मेरा नाऊँ ।
गलै राम की जेवड़ी, जित खैंचे तित जाऊँ ॥ ७ ॥
चाकी चलती देखि कै, दिया कबीरा रोइ ।
दोइ पट भीतर आइकै, सालिम बचा न कोई ॥ ८ ॥
काबा फिर कासी भया, राम भया रहीम ।
मोट चून मैदा भया, बैठ कबीर जीम ॥ ९ ॥
हम भी पांहन पूजते, होते रन के रोझ ।
सतगुरु की कृपा भई, डार्या सिर पैं बोझ ॥ १० ॥
कबीर यहु घर प्रेम का, ख़ाला का घर नाँहि ।
सीस उतारै हाथि करि, सो पैठे घर माँहि ॥ ११ ॥
माया मुई न मन मुवा, मरि-मरि गया सरीर ।
आसा त्रिष्णाँ नाँ मुई, यौं कहै दास कबीर ॥ १२ ॥
सात समंद की मसि करौं, लेखनि सब बनराइ ।
धरती सब कागद करौं, तऊ हरि गुण लिख्या न जाइ ॥ १३ ॥
साँई मेरा बाँणियाँ, सहजि करै व्यौपार ।
बिन डाँडी बिन पालड़ै, तोलै सब संसार ॥ १४ ॥
बड़ा भया तो क्या भया, जैसे पेड़ खजूर ।
पंथी को छाया नहीं, फल लागै अति दूर ॥ १५ ॥
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय ।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ॥ १६ ॥
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाँय ।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय ॥ १७ ॥
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥ १८ ॥
ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय ।
औरन को शीतल करै, आपहु शीतल होय ॥ १९ ॥
दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय ।
जो सुख में सुमिरन करे, दुःख काहे को होय ॥ २० ॥
माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय ।
इक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूँगी तोय ॥ २१ ॥
माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर ।
कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर ॥ २२ ॥
जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान ।
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान ॥ २३ ॥
निंदक नियरे राखिए, आँगन कुटी छवाय ।
बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय ॥ २४ ॥
कबीर सो धन संचे, जो कबहूँ न जाइ ।
गाँठि न बाँधे बाँधना, सहजै सहज समाइ ॥ २५ ॥
॥ इति संत कबीर दास जी के दोहे सम्पूर्णम् ॥
