जानिये नीलम रत्न आपकी राशि को कैसे करता है प्रभावित?

जानिये नीलम रत्न आपकी राशि को कैसे करता है प्रभावित?

लेखिका : रजनीशा शर्मा

ऋग्वेद में  रत्नो को धात्त कहा गया है जिसका अर्थ है अग्नि रत्न | आधुनिक वैज्ञानिको ने भी इस बात को स्वीकारा है की अधिकांश रत्न ताप क्रिया से ही उत्त्पन्न हुए है | नीलम रत्न भी ऐसी ही क्रिया से बना एक सुंदर रत्न है | आइये जानते है यह सुंदर रत्न आपके भाग्य को कितना सुंदर बना सकता है -

 

मेष राशि -

शनि दशा होने पर मेष राशि के जातक नीलम धारण कर सकते है | नीलम धारण  करने पर लाभ होगा | राज्य कृपा प्राप्त होगी | भूमि एवं भवन लाभ होगा | रोगो से बचाव होगा एवं पैर संबंधी परेशानी में लाभ होगा |

 

वृष राशि -

इस राशि के  जातको के लिए नीलम शुभ फलदायी होता है |धन लाभ होगा , भाग्योन्नति होगी , आयु वृद्धि होगी , पिता एवं भाई को लाभ होगा | राज्य कृपा प्राप्त होगी | स्नायु बल मिलेगा | इसे हीरे साथ धारण करने पर अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होंगे |

 

मिथुन राशि -

इस राशि के लोग शनि दशा में नीलम धारण कर सकते है | धन एवं भाग्य में वृद्धि होगी | धार्मिक आस्था बढ़ेगी |

 

कर्क राशि -

इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | आयु क्षीण होगी | धन हानि , मान हानि , गृह क्लेश होगा | और व्यापार में  नुक्सान होगा |

 

सिंह राशि -

इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | शत्रु वृद्धि होगी , धन हानि होगी , आयु नाश होगा | पेट संबंधी रोगो में वृद्धि होगी |

 

कन्या राशि -

इस राशि के व्यक्तियों को बिना ज्योतिषीय परामर्श के यह रत्न नहीं धारण करना चाहिए | स्वास्थ्य हानि , बच्चो से मतभेद , शत्रु एवं रोगो मर वृद्धि होगी |

 

तुला राशि -

इस राशि के लोगो को नीलम रत्न धारण करने पर धन लाभ ,पद-प्रतिष्ठा ,स्वास्थ्य एवं आयु लाभ होता है | माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | अपव्यय नहीं होगा |

 

वृश्चिक राशि -

इस राशि के व्यक्ति ज्योतिषीय परामर्श से नीलम धारण कर सकते है | भूमि लाभ होगा | भाई बहनो को सुख एवं धन प्राप्त होगा | मित्रो से लाभ होगा |

 

धनु राशि -

इस राशि के लोगो को नीलम धारण नहीं करना चाहिए | शत्रु वृद्धि होगी | भाई - बहनो को कष्ट होगा |

 

मकर राशि -

इस राशि के लिए नीलम रत्न शुभ फलदायी होगा | स्वास्थ्य , धन , आयु,  विद्या  में वृद्धि होगी | रोगो का शमन होगा | वायु विकार दूर होगा |

 

कुम्भ राशि -

इस राशि के लोग नीलम धारण कर सकते है | धन वृद्धि होगी | आँखों के दोष का शमन होगा | अपव्यय नहीं होगा | स्नायु तंत्र मजबूत होगा | पैरो को बल मिलेगा | संतान सुख मिलेगा |

 

मीन राशि -

इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | व्यापार में हानि , रोगो में बढ़ोत्तरी होगी|