लेखिका : रजनीशा शर्मा
ऋग्वेद में रत्नो को धात्त कहा गया है जिसका अर्थ है अग्नि रत्न | आधुनिक वैज्ञानिको ने भी इस बात को स्वीकारा है की अधिकांश रत्न ताप क्रिया से ही उत्त्पन्न हुए है | नीलम रत्न भी ऐसी ही क्रिया से बना एक सुंदर रत्न है | आइये जानते है यह सुंदर रत्न आपके भाग्य को कितना सुंदर बना सकता है -
मेष राशि -
शनि दशा होने पर मेष राशि के जातक नीलम धारण कर सकते है | नीलम धारण करने पर लाभ होगा | राज्य कृपा प्राप्त होगी | भूमि एवं भवन लाभ होगा | रोगो से बचाव होगा एवं पैर संबंधी परेशानी में लाभ होगा |
वृष राशि -
इस राशि के जातको के लिए नीलम शुभ फलदायी होता है |धन लाभ होगा , भाग्योन्नति होगी , आयु वृद्धि होगी , पिता एवं भाई को लाभ होगा | राज्य कृपा प्राप्त होगी | स्नायु बल मिलेगा | इसे हीरे साथ धारण करने पर अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होंगे |
मिथुन राशि -
इस राशि के लोग शनि दशा में नीलम धारण कर सकते है | धन एवं भाग्य में वृद्धि होगी | धार्मिक आस्था बढ़ेगी |
कर्क राशि -
इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | आयु क्षीण होगी | धन हानि , मान हानि , गृह क्लेश होगा | और व्यापार में नुक्सान होगा |
सिंह राशि -
इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | शत्रु वृद्धि होगी , धन हानि होगी , आयु नाश होगा | पेट संबंधी रोगो में वृद्धि होगी |
कन्या राशि -
इस राशि के व्यक्तियों को बिना ज्योतिषीय परामर्श के यह रत्न नहीं धारण करना चाहिए | स्वास्थ्य हानि , बच्चो से मतभेद , शत्रु एवं रोगो मर वृद्धि होगी |
तुला राशि -
इस राशि के लोगो को नीलम रत्न धारण करने पर धन लाभ ,पद-प्रतिष्ठा ,स्वास्थ्य एवं आयु लाभ होता है | माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | अपव्यय नहीं होगा |
वृश्चिक राशि -
इस राशि के व्यक्ति ज्योतिषीय परामर्श से नीलम धारण कर सकते है | भूमि लाभ होगा | भाई बहनो को सुख एवं धन प्राप्त होगा | मित्रो से लाभ होगा |
धनु राशि -
इस राशि के लोगो को नीलम धारण नहीं करना चाहिए | शत्रु वृद्धि होगी | भाई - बहनो को कष्ट होगा |
मकर राशि -
इस राशि के लिए नीलम रत्न शुभ फलदायी होगा | स्वास्थ्य , धन , आयु, विद्या में वृद्धि होगी | रोगो का शमन होगा | वायु विकार दूर होगा |
कुम्भ राशि -
इस राशि के लोग नीलम धारण कर सकते है | धन वृद्धि होगी | आँखों के दोष का शमन होगा | अपव्यय नहीं होगा | स्नायु तंत्र मजबूत होगा | पैरो को बल मिलेगा | संतान सुख मिलेगा |
मीन राशि -
इस राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए | व्यापार में हानि , रोगो में बढ़ोत्तरी होगी|