लेखक: सोनू शर्मा
पन्ना बहुत ही महंगा और सुंदर रत्न है |पन्ना बेरिल नामक खनिज का एक प्रकार है जो हरे रंग का होता है |इसे अंग्रेजी में एमरल्ड भी कहते है | आइये जानते है पन्ना रत्न के राशियों पर होने वाले ज्योतिषीय प्रभावों को -
मेष राशि -
इस राशि के व्यक्ति पन्ना धारण नहीं कर सकते | यह रत्न बुध ग्रह के बुरे प्रभावों को बढ़ा देता है जिसके कष्टकारी परिणाम प्राप्त होते है |
वृष राशि -
इस राशि के व्यक्तियों के लिए पन्ना शुभ एवं कल्याणकारी होता है |इस राशि के व्यक्ति पन्ना धारण करने पर सुख समृद्धि ,धन ,यश, प्रतिष्ठा एवं संतान सुख प्राप्त करते है |
मिथुन राशि -
इस राशि के व्यक्तियों के लिए पन्ना रत्न शुभ परिणाम देने वाला होता है | इस राशि के लोगो को पन्ना धारण करने से मानसिक एवं शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है |वाहन लाभ भी मिलता है |
कर्क राशि -
इस राशि के जातको को पन्ना नहीं धारण करना चाहिए | यह अनिष्टकारी सिद्ध होता है | भाई को कष्ट ,माता को कष्ट एवं अन्य अशुभ परिणाम प्राप्त होते है |
सिंह राशि -
इनके लिए पन्ना कल्याणकारी होता है | इस राशि के जातको को पन्ना धारण करने पर आर्थिक एवं व्यावसायिक लाभ प्राप्त होता है | सुख समृद्धि ,संतान सुख और पद प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है |
कन्या राशि -
इनके लिए पन्ना धारण करने पर चमत्कारी लाभ प्राप्त होते है | पन्ना धारण करने पर इस राशि के जातको को आय लाभ ,शारीरिक सुख, अपने सीनियर्स का सपोर्ट, मान सम्मान ,उन्नति एवं पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है |
तुला राशि -
इस राशि के जातको को भी पन्ना धारण करने पर भग्योन्नति ,धन लाभ एवं उन्नति की प्राप्ति होती है |धर्म-कर्म में रूचि भी बढ़ती है | यदि इस राशि के जातक पन्ना और हीरा एक साथ धारण करे तो आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त होंगे |
वृश्चिक राशि -
इस राशि के व्यक्ति बुद्ध की महादशा में ही यह रत्न धारण कर सकते है अतःकिसी विद्वान् ज्योतिषी की सलाह पर ही पन्ना धारण करे अन्यथा नहीं |
धनु राशि -
इस राशि के लिए पन्ना धारण करना कष्टकारी ही रहता है | अतः इस राशि के जातक पन्ना ना ही धारण करे |
मकर राशि -
इस राशि के जातको के लिए पन्ना सदा ही लाभकारी होता है | इसे धारण करने से भग्योन्नति ,यश एवं स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है | इस राशि के व्यक्ति नीलम के साथ भी पन्ना धारण कर सकते है |
कुम्भ राशि -
इस राशि के जातक पन्ना धारण कर सकते है |इससे इन्हे स्वास्थ्य ,आर्थिक लाभ ,संतान सुख एवं मानसिक शांति की प्राप्ति होती है | ये पन्ना रत्न हीरा और नीलम के साथ भी धारण कर सकते है |
मीन राशि -
इस राशि के जातक बुद्ध की महादशा में ही पन्ना धारण कर सकते है | यह इन्हे आर्थिक लाभ की प्राप्ति कराएगा |