लेखिका : रजनीशा शर्मा
मूंगा रत्न प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव रखता है | ज्योतिष शास्त्र में हर रत्न को धारण करने के लिए अलग-अलग विचार है | हर रत्न के प्रभाव के हिसाब से उसे धारण करने की विधि है | आइये जानते है मूंगा रत्न किस राशि पर क्या प्रभाव डालता है -
मेष राशि -
पहली राशि मेष राशि है यह सबसे प्रभावशाली राशि है | मंगल ग्रह इस राशि का स्वामी है | मूंगा इस राशि के जातको को उन्नति ,आयु और यश की प्राप्ति करता है क्योकि मूंगा रत्न इसी राशि का रत्न है |
वृष राशि -
इस राशि के जातक मूंगा रत्न नहीं धारण कर सकते | इस राशि के लिए मूंगा कष्टकारी होता है और हानि का कारण बनता है |
इस राशि के व्यक्ति भी मूंगा धारण नहीं कर सकते| इस राशि के जातको के लिए मूंगा रोगो की उतपत्ति का कारण होता है और हानि का सामना करना पड़ सकता है |
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातको के लिए मूंगा अति शुभ फलदायी होता है | कर्क राशि के जातक यदि मोती और मूंगा एक साथ धारण करे तो उन्हें संतान सुख ,यश ,सम्मान की प्राप्ति होती होती है |
सिंह राशि -
सिंह राशि के जातक यदि मूंगा धारण करते है तो उन्हें मानसिक शांति ,भूमि लाभ ,धन लाभ और यश की प्राप्ति होती है | उनका भग्योदय हो जाता है | यदि मूंगा और माणिक एक साथ धारण करे तो राज योग का कारक बनता है |
कन्या राशि -
इस राशि के जातको को मूंगा नहीं धारण करना चाहिए | इससे बड़ी हानि की सम्भावनाये बनती है | दुर्घटना ,कष्ट और यहाँ तक की मृत्यु तुल्य कष्ट भी भोगना पड़ सकता है |
तुला राशि -
इस राशि के जातक भी मूंगा धारण नहीं कर सकते | यह अत्यंत कष्टकारी सिद्ध होगा |
वृश्चिक राशि -
इस राशि के जातको के लिए मूंगा धारण करना शुभ एवं कल्याणकारी है | इस राशि के जातको को मूंगा धारण करने पर सुख समृद्धि ,स्वास्थ्य ,आयु एवं यश की प्राप्ति होती है |
धनु राशि -
इस राशि के जातको को मूंगा धारण करने पर सुख ,यश ,धन ,संतान सुख एवं पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |
मकर राशि -
इस राशि के व्यक्ति मूंगा रत्न धारण कर सकते है | इन्हे मूंगा धारण करने पर भूमि लाभ ,वाहन लाभ ,धन लाभ की प्राप्ति होती है | घर के बड़ो का प्रेम भी प्राप्त होता है विशेषकर माता का |
कुम्भ राशि -
इस राशि के जातक भूलकर भी मूंगा ना धारण करे | यह अत्यंत कष्ट कारक सिद्ध होगा | संतान हानि एवं अन्य शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड़ सकता है |
मीन राशि -
इस राशि के व्यक्ति मूंगा एवं पुखराज एक साथ धारण करे तो भग्योन्नति ,धन लाभ एवं पारिवारिक सुख प्राप्त होगा |