हस्तरेखा से जाने जीवन में कब करना होगा मुसीबतो का सामना ?

हस्तरेखा से जाने जीवन में कब करना होगा मुसीबतो का सामना ?

लेखिका : रजनीशा शर्मा

हस्तरेखा से जाने जीवन में कब करना होगा मुसीबतो का सामना ?

हस्तरेखाओ के ज्ञान से जीवन में आने वाली कठिनाईओ को आसानी से जाना जा सकता है ,आइये जानते है जीवन में कब करना होगा परेशानियों का सामना ?

*हस्तरेखा के अनुसार गहरी ,साफ़ एवं लम्बी जीवन रेखा यह बताती है की आपका जीवन उन्नत ,सफल ,वैभवशाली एवं स्वस्थ होगा |

*जहाँ पर जीवन रेखा कटी हुई होती है तो व्यक्ति को उस आयु में मृत्यु तुल्य कष्ट भोगना पड़ता है|

*यदि मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से दूर हो तो व्यक्ति स्वत्रन्त्र विचारो वाला एवं बिना सोचे समझे कार्य करने वाला होता है |

*दोनों हाथो में से यदि एक हाथ में रेखा टूटी हुई तो व्यक्ति गंभीर रोग से ग्रसित हो जाता है |

*यदि जीवन रेखा बीच बीच में टूटी हुई हो तो व्यक्ति को नियमित अस्वस्थता का सामना करना पड़ता है | व्यक्ति सामाजिक रूप से भी निर्बल होता है |

*यदि अपने उदय स्थान से जीवन रेखा ,मस्तिष्क रेखा एवं ह्रदय रेखा तीनो एक ही स्थान से प्रारम्भ हो तो व्यक्ति भाग्यहीन माना जाता है और समय असमय परेशानियों से घिरा रहता है |

*यदि जीवन रेखा टूट कर शुक्र पर्वत की ओर मुड़ रही हो तो व्यक्ति को प्रेम संबंधो के कारण कष्ट उठाना पड़ता है |

*यदि व्यक्ति की दोनों हाथो की जीवन रेखाएं छोटी हो तो व्यक्ति की अकाल मृत्यु होती है |

*गुरु पर्वत पर जाती हुई जीवन रेखा व्यक्ति के स्वार्थी होने का प्रतीक है |

* चंद्र पर्वत से उठकर यदि कोई रेखा जीवन रेखा को काटे तो व्यक्ति अस्थिर विचारो वाला होता है |