November 11, 2019 Blog

हर काम में मिल रही है असफलता, तो ये एस्ट्रो टिप्स आएंगे आपके काम

BY : STARZSPEAK

अक्सर लोगों के काम में कई तरह की अड़चनें आ जाती हैं। कई बार देखा गया है कि लोगों का काम बनते-बनते रूक जाता है। कई लोगों को हर काम में असफलता मिलती हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा बहुत बार भाग्य के कारण तो कई बार ग्रहों की चाल की वजह से होता है। यदि आपके भी काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या बहुत मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिलती तो आपको कुछ ज्योतिष से जुड़े उपाय करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप ना सिर्फ अपना भाग्य बदल सकते हैं बल्कि अपने बिगड़े कामों को भी बना सकते हैं। 

  • सुबह उठकर रोजाना अपनी हथेलियों को एक साथ देखें। कहते हैं ऐसा करने से लक्ष्मी घर में आती है। 
  • गुरूवार के दिन माता-पिता की विशेष सेवा करें और सुबह उठकर उनके पैर छूएं। साथ ही गुरूवार को शाम के समय प्रसाद स्वरूप सभी को बेसन के लड्डू बांटने चाहिए। 
  • यदि आपके हर काम में अड़चन आती है तो आप पालक का दान करें। ऐसा करने से आपकी अड़चनें दूर होने लगेंगी। 
  • मंदिर में सुबह सवेरे नहा-धोकर अनाज चढ़ाएं। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करें। धीरे-धीरे आपके सभी काम बनने लगेंगे। 
  • गुरूवार को सुबह नहा-धोकर सूर्य उदय होने से पहले घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 
  • सुबह के समय किसी को भी धन देने से बचें। ऐसा माना जाता है सुबह के समय किसी को धन देने से गुरू कमजोर हो जाता है। यदि आपका गुरू कमजोर हुआ तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शुक्ल पक्ष के बुधवार से लेकर लगातार 21 दिन या 24 दिन तक रोजाना भगवान गणेश जी की पूजा करके उन पर जावित्री चढ़ाएं और रात को सोते हुए जावित्री का सेवन करें। आपके बिगड़ काम बनने लगेंगे। 
  • गुरूवार के दिन माता-पिता को पीले रंग के वस्त्र उपहार में दें। इतना ही नहीं, गुरूवार को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और मिठाई बांटें। इससे आपको लाभ होगा। 
  • ऐसा माना जाता है कि जिस घर में स्त्री को मान-सम्मान दिया जाता है वहां आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। आप ये सुनिश्चित करें कि आपके घर में किसी भी स्त्री का अपमान ना हो।
  • रोजाना नहाने के पानी में तीन बूंद कपूर का डालें। कहते हैं कपूर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। कपूर के इस्तेमाल के बाद आपका भाग्य चमकेगा और धीरे-धीरे आपके सभी बिगड़ काम बनने लगेंगे। 
  • ये सुनिश्चित करें कि आप जब भी किसी भी शुभ काम या बड़े काम की सफलता के लिए निकल रहे हैं तो दही और शक्कर खाकर निकलें। ऐसा करना बेहद शुभ होता है और आपके सभी काम बनेंगे। 
  • रोजाना सुबह शहद का सेवन करें और नहाने के बाद मीठे पानी से सूर्य को जल दें। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको यश मिलने लगेगा। 
  • किसी भी शुभ काम पर जाते समय एक नींबू लें और उसमें चार साबुत लौंग लगा दें। इसके बार नींबू हाथ में पकड़कर 21 बार ऊं श्री हनुमंते नमः मंत्र का जाप करें। इसके बाद इस नींबू को अपने साथ ले जाएं। ऐसा करने से आपका काम बनेगा। 
  • हर काम में सफलता के लिए घर से पहले दाएं पैर को ही बाहर रखें। कहते हैं बाएं पैर को पहले बाहर निकालने से काम बिगड़ते हैं। 
  • सुबह पूजा के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्यु जंय मंत्र का 21 से 31 बार जाप करें। साथ ही भगवान शिव का स्मरण करें। ऐसा रोजाना करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। 
  • यदि लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है तो हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा करवाएं। उनका श्रृंगार करवाएं और नुक्तींदाना यानि मोती दाने का प्रसाद चढ़ाकर गरीबों में बांटें। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • यदि आपका व्यापार ठंडा पड़ गया है और काम नहीं बन रहा है तो एक नींबू को अपनी दुकान या व्यापार के स्थान पर मुख्य द्वार और सभी मुख्य दीवारों पर छुआएं और इसके बाद इस नींबू को चार टुकड़ों में विभाजित कर लें। इसके बाद एक चौराहे पर जाकर नींबू के टुकड़ों को चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपका व्यापार बढ़ने लगेगा। 
  • हर मंगलवार रेड रोज़ को मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा आप 11 मंगलवार तक करें। आपका भाग्य  बदलने लगेगा। 
  • आप रोजाना कुत्ते, गाय और पक्षियों को खाना खिलाएं। साथ ही गरीबों को अक्सर दान देते रहें। इससे आपका भाग्य खुलेगा। आप शुभ काम के लिए निकलने के दौरान हाथ में रोटी रखें और रास्तेी में कुत्तों और गाय को खिलाते हुए जाएं। 
  • घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे बीमारियां नहीं आती हैं। आप घर में श्यामा तुलसी लाएं और नहाने के बाद रोजाना तुलसी को पानी दें। शाम को रोजाना तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। आपकी राहें आसान होंगी और मार्ग की अड़चनें दूर होंगी। 
  • नए काम को शुरू करने और अपने कामों में सफलता पाने के लिए आपको एकादशी का व्रत करना चाहिए। शास्त्र-पुराणों में भी एकादशी के व्रत का बहुत महत्व माना गया है। एकादशी के दिन किसी गरीब को खाना जरूर खिलाएं। 
  • ऐसा माना जाता है कि कौवा शनि देव का दूत है, ये शनि ग्रह को शांत करने में मदद कर सकता है। शनि ग्रह बिगड़ने पर जीवन में असफलताओं का मुंह देखना पड़ता है। आप हर शनिवार कौवे को चावल खिलाएं। इससे आपकी असफलता कुछ ही समय में सफलता में बदलने लगेगी। 
  • यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए निकल रहे हैं तो चावल को पीसकर उसमें हल्दी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से घर के मुख्य द्वार पर ऊं लिखें। ऐसा करने से आपका काम पूरा होगा।
  • आपका यदि कोई काम बार-बार बिगड़ रहा है तो उस काम का नाम लेते हुए 21 रूपए एक लाल कपड़े में रखें। इस कपड़े को किसी गुप्त स्थान पर छुपा दें। काम पूरा होने पर इन रूपयों को किसी गरीब को दान दे दें। इससे आपका काम जरूर बनेगा।