May 31, 2017 Blog

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 7 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 7 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

अंक 7 के व्यक्ति वे है जिनका जन्म महीने की 7,16 एवं 25 तिथि को हुआ है .अंक विज्ञानं के अनुसार इनमे निम्न गुण होते है -

चारित्रिक विशेषताएं ->

अंक 7 का गृह स्वामी वरुण है | अंक 7 के व्यक्ति स्वतंत्र प्रवत्ति के एवं मौलिक विचारो से सम्पन्न होते है , इस अंक के व्यक्तियों को यात्रा एवं परिवर्तन से प्रेम होता है यदि इन्हे मौका मिले तो ये देश एवं विदेश की यात्रा अवश्य करते है . इस अंक के व्यक्ति अच्छे लेखक ,चित्रकार एवं कवी होते है |

इनकी रूचि धन एवं सांसारिक वस्तुओ में कम होती है कभी -कभी तो ये अपना सर्वश्व दान कर देते है . ये योजनाए बनाने में निपुण होते है | ये अपने नियम स्वयं बनाते है |

ये दुसरो पर अपना प्रभाव शीघ्र ही स्थापित कर लेते है | अंक 7 के व्यक्ति अंक 2 के व्यक्तियों के साथ अन्य किसी भी अंक की अपेक्षा अच्छे मित्र बन सकते है |

महत्वपूर्ण कार्यो को क्रियान्वित करने का शुभ समय -

अंक 7 के व्यक्तियों को अपने कार्य 7,16 एवं 25 को ही क्रियान्वित करना चाहिए .इसके अतिरिक्त इनके लिए 20 जून से 27 जुलाई के मध्य का समय शुभ रहता है |

शुभ दिन -इस अंक के व्यक्तियों के लिए रविवार एवं सोमवार के दिन अत्यंत लाभकारी होते है |

शुभ रंग - हरा ,पीला सफ़ेद एवं इनके सभी शेड्स इनके शुभ रंग है |

शुभ रत्न - इन्हे चंद्र रत्न या मोती इस प्रकार पहनना चाहिए की त्वचा को स्पर्श करे |