July 12, 2019 Blog

त्रिपुष्कर योग क्या होता है

BY : STARZSPEAK

हिन्दू धर्म में हर शुभ काम के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है| त्रिपुष्कर योग भी कुछ ऐसा ही मुहूर्त है| जैसे कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह योग एक साथ तीन लाभ दे सकता है| इस योग को हिन्दू धर्म से फलदायक योग माना जाता है और त्रिपुष्कर योग बहुत ही शुभ योग है|

आइये इसके बारे में कुछ बाते जानते हैं जैसे- त्रिपुष्कर योग किसे कहते हैं और इसके क्या-क्या लाभ होते हैं?


तीन ग्रहों का योग - त्रिपुष्कर योग 

जब अन्तरिक्ष में तीन ग्रह एक साथ मिलते हैं तब एक योग का निर्माण होता है| यही योग त्रिपुष्कर योग कहलाता है| ज्योतिष शास्त्र में बताए गए अनुसार यह योग बहुत प्रभावशाली होता है और अगर इस दिन कोई कार्य किया जाए तो हमें तिगुना लाभ मिलता है| मंगलवार, शनिवारऔर रविवार में से किसी भी दिन अगर द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि आ जाती है तो उसे त्रिपुष्कर योग कहा जाता है|

किस दिन होता है यह योग सबसे शुभ

यह योग अगर शनिवार और रविवार के दिन आता है तो यह अपने साथ बहुत फायदे समेटे होता है| शनिवार या रविवार के दिन त्रिपुष्कर योग हमें धन, सम्मान आदि प्रदान करने में मददगार होता है|

मिलता है तीन गुना लाभ

अगर आप इस दिन किसी भी कार्य को करते हैं तो यह कार्य तीन बार जितना मान्य होता है| इसलिए इस योग को तीन गुना ज्यादा लाभ देने वाला योग भी कहा जाता है|

खरीद सकते हैं ये सामग्री

आभूषण

ज्योतिष के मुताबिक़ रविवार के दिन होने वाले त्रिपुष्कर योग में आभूषण लेने से लाभ मिलता है| इस दिन बनवाए गए आभूषण आपकी जीवन में तरक्की लाने का भी काम करते हैं और आपका आभूषण भण्डार हमेशा भरा और सुरक्षित रहता है|

अन्य कीमती वस्तु

अन्य कीमती वस्तु जैसे- मकान, वाहन आदि इस योग में खरीदने या बनवाना शुभ माना जाता है| त्रिपुष्कर योग में शुरू किए गए सभी कार्य पूर्ण रूप से संपन्न होते हैं| इनके विफल होने की संभावना तब तक नहीं होती है जब तक किस्मत नहीं राजी होती है|

कब बनते हैं ये योग

यह योग हर दूसरे या तीसरे दिन बनते ही रहते हैं| इसलिए जब आपको कोई अमूल्य या कीमती चीज खरीदनी या बनवानी होती है तो आप अपने ज्योतिषी से इस योग के बारे में बात कर सकते हैं|

त्रिपुष्कर योग में कभी न करें ये काम

जैसे कि त्रिपुष्कर योग किसी भी कार्य का तीन गुना लाभ प्रदान करता है| अगर आप इस योग में किसी से कर्ज लेते हैं तो यह आदत आपकी तीन गुना ज्यादा हो सकती है | इसलिए त्रिपुष्कर योग में आपको किसी से भी किसी तरह का कर्ज नहीं लेना चाहिए|

Read More- काल भैरव कैसे दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति|

कभी न बेचें वस्तु

ज्योतिष शास्त्र में यह बात पूरी तरह से वर्जित है| अगर आप त्रिपुष्कर योग में किसी भी वास्तु का विक्रय करते हैं (अगर आप दुकानदार नहीं है) तो यह योग आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है| साथ ही अगर इस योग के दौरान कोई भी कीमती वस्तु गुम जाती है तो यह भी बहुतज्यादा अशुभ माना गया है|