May 31, 2017 Blog

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 5 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

जानिए अंकविज्ञान के अनुसार अंक - 5 के व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं लाभ

अंक 5 के व्यक्ति वे है जिनका जन्म महीने की 5, 14 एवं 23 तिथि को हुआ है .अंक विज्ञानं के अनुसार इनमे निम्न गुण होते है -

चारित्रिक विशेषताएं ->

अंक 5 का गृह स्वामी बुद्ध है | अंक 5 के व्यक्ति शीघ्र ही अपने मित्र बना लेते है| और ये किसी भी अंक के

व्यक्ति से आसानी से घुल मिल जाते है | ये निर्णय करने में निपुण होते है एवं तनावग्रस्त रहते है | ये आसानी से धन अर्जित कर लेते है | ये अपने कार्यो को विरोध के बाद भी पूरा करते है | ये किसी कष्ट से आसानी से उबर जाते है | इन पर किसी भी प्रकार की शिक्षा का शीघ्र असर नहीं होता | ये शीघ्र ही क्रोधित हो जाते है और आसानी से बातों को छुपा नहीं पाते |

महत्वपूर्ण कार्यो को क्रियान्वित करने का शुभ समय -

अंक 5 के व्यक्तियों को अपने कार्य 5,14 और 23 को ही क्रियान्वित करना चाहिए .इसके अतिरिक्त इनके लिए २१ मई से 27 जून और २१ अगस्त से 27 सितम्बर का समय इनके लिए शुभ रहता है |

शुभ दिन -इस अंक के व्यक्तियों के लिए बुद्धवार एवं शुक्रवार दिन अत्यंत लाभकारी होते है |

शुभ रंग - ग्रे रंग के सभी शेड्स ,सफ़ेद एवं चमकदार रंग इनके शुभ रंग है |

शुभ रत्न - इस अंक के व्यक्तियों को चमकदार रत्न लाभ पहुंचाते है जैसे हीरा चाँदी प्लैटिनम आदि